1 जनवरी 2022 से भारत में बदल जाएंगे ये नियम, जानिए पूरा मामला

देश। नए साल के पहले दिन से होने वाले कुछ बदलाव के बारे में। इन बदलावों से हमारे जीवन पर कितना असर पड़ेगा साथ ही यह हमारी जेब के लिए लाभकारी है या फिर नुकसान देह। बताया जा रहा है कि बैंक से जुड़ी हुई कुछ नियमों में बदलाव हो सकता है।

1 जनवरी 2022 से बदल जाएंगे ये नियम

सबसे पहले बात करते हैं डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बारे में। आने वाले नये साल में डेबिट और क्रेडिट कार्ड में बदलाव हो सकता है। 1 जनवरी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का तरीका बदल जाएगा। दरअसल, ऑनलाइन पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों में बदलाव किया है। अब ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स भरनी होंगी। यानी अब ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के दौरान मर्चेंट वेबसाइट या ऐप आपके कार्ड की डिटेल स्टोर नहीं कर सकते। जो पहले से सेव जानकारी होगी, वह हटा दी जाएगी।

कैश निकालने पर लगेगा चार्ज

अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अकाउंट होल्डर्स को एक लिमिट से कैश निकालने और डिपॉजिट करने पर चार्ज देना होगा। बता दें कि यह नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो जाएगा। IPPB में तीन तरह के सेविंग अकाउंट्स खोले जा सकते हैं। जिसमें कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मुताबिक बेसिक सेविंग्स अकाउंट से हर महीने चार बार कैश निकालना फ्री है। लेकिन इसके बाद हर निकासी पर कम से कम 25 रुपये रुपये देने होंगे। हालांकि बेसिक सेविंग्स अकाउंट पर पैसे जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

जनवरी से ATM से पैसे निकालना होगा महंगा

अगले महीने या हम कहे नये साल में ग्राहकों को फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ग्राहकों को ज्यादा पेमेंट करना होगा। जून में भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से एटीएम से मुफ्त मासिक पैसा निकालने पर एक लिमिट के बाद शुल्क बढ़ाने की इजाजत दी थी। हर एक बैंक हर महीने कैश और नॉन कैश ATM ट्रांजेक्शन देता है। अब 1 जनवरी से मुफ्त सीमा के बाद चार्ज देना होगा। RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये और GST देना होगा।

बदल जाएंगे गूगल के कई ऐप के नियम

अब गूगल अगले महीने से कई नियमों में बदलाव किया जा रहा है। 1 जनवरी 2022 से गूगल पर ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े नियम बदल जाएंगे। इसका सीधा असर आप पर पड़ेगा। यह नया नियम गूगल की सभी सर्विस जैसे गूगल एड , यू-ट्यूब , गूगल प्ले स्टोर, और अन्य भुगतान सर्विस पर लागू होगा। ऐसे में 1 जनवरी 2022 से आपको हर मैन्युअल पेमेंट करने पर कार्ड डिटेल दर्ज करनी होगी।

LPG सिलेंडर की कीमतो में हो सकता है बदलाव

हर एक महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर का भाव तय करती हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा होता है या नहीं।

About Post Author

You may have missed