September 21, 2026

लखीसराय : बम विस्फोट से इलाके में मची अफरा-तफरी, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल से 3 बम मिलें

लखीसराय, बिहार। लखीसराय में एक घर में बम विस्फोट होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। अचानक हुए ब्लास्ट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना पिपरिया स्थित वलीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर में रखा हुआ बम अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लखीसराय एएसपी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

वही इसके साथ साथ पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा बम को बरामद किया है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लूटन रजक के घर में तीन बम रखे गए थे, घर के किसी बच्चे ने एक बम को उठा लिया जिससे विस्फोट हुआ है। इस संबध में एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की विस्फोट की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बम कहां से आए और किसने रखा था। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, विस्फोट के बाद इलाके के लोग काफी सहमे हुए हैं।

You may have missed