September 15, 2025

आरा में अपराधियों ने ग्रामीण डॉक्टर को गोली मारी, पांच माह पहले बकाए पैसे को लेकर हुआ था विवाद

आरा । जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोपाल के बथान गांव में बुधवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक ग्रामीण डॉक्टर को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल 30 वर्षीय विनोद कुमार गोपाल के बथान गांव के विक्रमा सिंह का बेटा है।

हरीगांव बाजार में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। घायल को बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है जो आर-पार हो गई है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात 11.30 बजे की है। जगदीशपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उधर, घायल विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात जब वे घर में सोए था, तभी तीन लोग उसके घर पर आ धमके और बोले कि सड़क दुर्घटना हो गई है, चलकर देख लीजिए। इसके बाद ग्रामीण डॉक्टर विनोद कुमार देखने चले गए।

रोड पर जा के देखा कि कार में दो अन्य लोग बैठे है। जैसे ही वे वहां पहुंचे तभी वे दोनों भी गाड़ी से उतरे और हाथ में डंडा लेकर पहले उनकी पिटाई की। इसके बाद जब वे धक्का देकर भागने लगे तो उसी दौरान लोगों में से एक ने फायरिंग कर दी।

इसमें एक गोली पैर में लग गई और वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल ग्रामीण डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पांच माह पहले खेत जोताई के बकाए पैसे के विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था।

जिसको लेकर उसने गांव के ही गोरख सिंह नामक व्यक्ति पर गोली मारने की आशंका जताई है। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

You may have missed