February 24, 2026

भगवान श्रीकृष्ण के नटखट रूप को बच्चों ने किया जीवंत

पटना। टेेंडर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगिता भी रखी गयी। इस प्रतियोगिता में बच्चे कृष्ण, सुदामा, राधा, वासुदेव की वेशभूषा में सुसज्जित होकर वातावरण को कृष्णमय बना दिये। बच्चों के द्वारा मटखी फोड़ एवं माखन चोरी आदि कृष्ण द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं को एक जीवंत रूप दिया गया।

इसमें भगवान कृष्ण के नटखट रूप को जिन बच्चों ने जीवंत किया वे थे- दुष्यंत, पार्थ, विराट, सक्षम, अतिक्ष, जिन्होंने राधा की अलोकनीय छवि को दर्शाया वे थीं वैश्णवी, यशश्वी, नवी, वेदिका। बालसखा के रूप में समायरा, यशश्वी, रूदराक्षी, तृषा, जबकि गोपियों के अद्वितीय रूप में अखण्ड, अन्मोल इत्यादि थे। इस कार्यक्रम को उल्लेखनीय बनाने में जिन शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा वे थी- अनीता, पूर्णिमा, वन्दना, निवेदिता, पूजा इत्यादि।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित किया गया यह आयोजन अविस्मरणीय रहा। ऐसा लगता था कि सम्पूर्ण टेंडर हर्ट्स वृंदावन बन गया हो। सम्पूर्ण वातावरण आनन्दमय और उत्साहित दिखा। स्कूल की प्रधानाचार्या शिवानी भार्गव ने बच्चों को कृष्ण जैसे-प्रेम, स्नेह, दया, मित्रता के सद्गुणों के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन  किया।

You may have missed