February 12, 2026

राज्य में कोहरे के कारण कई जिलों में गिरा तापमान, बूंदाबांदी के आसार

पटना। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य के दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि पुरवा हवा में नमी ज्यादा होने के कारण ठंड बहुत ज्यादा नहीं लगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सवार्धिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस बांका का दर्ज किया गया। गुरूवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में समय आसमान साफ रहेंगे। जबकि कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। आईएमडी पटना के अनुसार अगले 24 घंटे तक राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के सारण, गोपालगंज, वैशाली, सीवान, समस्तीपुर, सहरसा, मुज़फ्फरपुर और खगड़िया जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार है। बिहार के कई जिलों में सुबह की शुरूआत घने कोहरे से होगी। अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। बिहार में अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में आर्द्रता लगभग 23% तक रहेगी, जो 8-10 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस बीच हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यानी दिसंबर महीने की शुरूआत अधिक ठंड के साथ होगी। पूरे प्रदेश में सर्दी और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है।

You may have missed