सीएम के बयान पर तेजस्वी का हमला, बोले- यह विधानसभा का काला दिन, मांगे माफी नीतीश

पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सदन में आज CM नीतीश कुमार और स्पीकर के बीच हुई बहस का असर देखने को मिला। मंगलवार को सदन शुरू होते ही विपक्ष ने काली पट्‌टी बांधकर विरोध जताया। जिसके बाद हंगामे को देखते हुए सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। वहीं सदन में आज विधानसभा आसन पर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा नहीं आए। उनकी जगह भाजपा विधायक प्रेम कुमार ने कार्यवाही का संचालन किया। विधानसभा अध्यक्ष से बहस को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वही कटिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने विधान परिषद चुनाव प्रत्याशी कुंदन यादव के प्रचार में कटिहार पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। कल बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर टिप्पणी को तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के लिए काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आज सदन में अध्यक्ष आसन से माफी मांगनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये अद्भुत है कि इसी सरकर में हमलोगों ने देखा कि बीजेपी के विधायक अपने ही मंत्री पर आरोप लगाते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरकार पर आरोप लगाते हैं। जदयू के मंत्री इस्तीफा दे देते हैं। उन्होंने कहा कि इसी सदन में हमने देखा कि मंत्री ने स्पीकर को उंगली दिखाते हुए क्या कहा था। तेजस्वी ने कहा कि कल जो हुआ वह बहुत दुखद है। आप मुख्यमंत्री हैं। स्पीकर को आप झाड़ लगा रहे थे। लोकतंत्र कहां बचा है, लोकतंत्र के मंदिर में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इससे पहले बिहार विधानसभा में आरजेडी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सभी आरजेडी विधायक काला पट्टी लगाकर बिहार विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार के बीच हुई बहस को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की।

About Post Author

You may have missed