अपनी नाकामी छुपाने के लिए आकाशवाणी करने लगे हैं तेजस्वी: प्रभाकर मिश्र

  • एनडीए सरकार चट्टान की तरह मजबूत, कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मोतिहारी में दिये गये बयान कि बिहार में एनडीए सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली, पर जोरदार पलटवार किया और कहा कि आजकल तेजस्वी यादव आकाशवाणी करने लगे हैं। नाकामियों के बाद लोगों को अक्सर इस तरह की बीमारी लग जाती है। तेजस्वी भी इसी तरह की बीमारी से ग्रसित हो गये हैं। इसलिए कभी आकाशवाणी करते हैं, तो कभी इस तरह की अनर्गल बातें करते हैं, जिसका दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं होता। यह बीमारी तेजस्वी को मानसिक रूप से दिवालिया होने की ओर संकेत करती है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने सोमवार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कसाई के श्राप से गाय नहीं मर जाती। तेजस्वी यादव के यह कहने से कि एनडीए सरकार ज्यादा दिन नहीं चलनेवाली, से सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। एनडीए सरकार चट्टान की तरह मजबूत है। तेजस्वी यादव अपने बारे में सोचें कि उनका नेता प्रतिपक्ष पद कब तक सुरक्षित रहेगा? महागठबंधन की तरह एनडीए में कोई अवसरवादी में एकजुटता नहीं है। एनडीए के घटक दलों के बीच दिल का रिश्ता है। यह रिश्ता टूटने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देखते रहें, उनका सपना कभी साकार नहीं होगा।

You may have missed