September 11, 2026

तारिक अनवर कल तीन दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारिक अनवर कल तीन दिनों के दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन राजेश राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर इन तीन दिनों के दौरान कांग्रेस के प्रदेशस्तरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान तारिक अनवर सदाकत आश्रम में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। महासचिव के तीन दिवसीय दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस में उत्साह है। तारिक अनवर शनिवार, रविवार एवं सोमवार तक पटना प्रवास में रहेंगे।

You may have missed