February 21, 2026

PATNA : घर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, युवक-युवती गंभीर रूप से झुलसे

पटना। राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हाने से एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पीएमसीएच के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर है। युवक का नाम गुड्डू कुमार बताया जा रहा है।
पड़ोसियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर बलास्ट कर गया और आग लग गई। आग हल्की थी जिस पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पा लिया गया। लोगों ने बताया कि इस बाबत रामकृष्णा नगर थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत एम्बुलेंस लेकर पहुंची और घायलों को पीएमसीएच लेकर गई। जहां दोनों का इलाज इमरजेंसी वॉर्ड में चल रहा है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात की आशंका है कि सिलेंडर में लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ है।

You may have missed