January 26, 2026

BIHAR : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के छोटे भाई का कोरोना से निधन, अश्विनी चौबे ने जताया शोक

पटना। कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। प्रतिदिन दर्जनों लोगों की मौतें कोरोना के कारण हो रही है। इस बीच रविवार की दोपहर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का पटना में निधन हो गया है। वे 65 साल के थे और वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इसकी जानकारी खुद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्विटर पर दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। मेरे भाई ने आज दोपहर 2.45 बजे अंतिम सांस ली।

अश्विनी चौबे ने ट्वीट कर जताया शोक
अशोक कुमार मोदी के निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी के आकस्मिक निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व इस दुख को सहन करने की शक्ति शोकाकुल परिजनों को प्रदान करें।

You may have missed