February 24, 2026

बिहार : मुजफ्फरपुर में मैट्रिक के छात्र ने पंखे से लटकर दी जान ; डिप्रेशन में था युवक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अलिसराय मछही गांव में मैट्रिक के छात्र शुभम कुमार ने सुसाइड कर लिया। बता दे की उसका शव पंखे से लटकता हुआ कमरे में मिला। परिजन ने उसकी लाश को नीचे उतारा। वही इस घटना से परिवार और आसपास कोहराम मच गई। वही इसकी सूचना मिलने पर सकरा थाने के प्रशिक्षु DSP सह थानेदार अबु सैफी मुर्तुजा मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी ली गई। वहां से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसकी जांच की गई। लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।
डिप्रेशन में छात्र के होने के बात
वही जब पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ तो पता लगा की शुभम मूल रूप से वैशाली जिले का रहने वाला है। कई वर्षों से वह अपने मामा जीतलाल कुमार के यहां रहता था। बता दे की वह मैट्रिक का छात्र था। उसके मामा सरकारी शिक्षक हैं। हाल में किसी मामले को लेकर उन्हे सस्पेंड कर दिया गया था। वही इसी को लेकर कुछ लोग शुभम को ताना मारते थे। कहते थे की तुम्हारे मामा को हमलोग नौकरी से हटवा दिए। इसी कारण वह डिप्रेशन में था। और आज उसने सुसाइड कर लिया। वही प्रशिक्षु DSP ने बताया की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन जो बयान देंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कुछ और चीजें निकलकर सामने आएंगी। परिजन से घटना के संबंध में बारीकी से सभी एंगल पर जानकारी ली जा रही है।

You may have missed