January 26, 2026

PATNA : नेपाली नगर में युवक की लाश मिलने से हड़कंप, मृतक के पहचान में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना में एक अज्ञात शव मिलने से गुरुवार को राजीव नगर में हड़कंप मच गया। बता दे की राजीव नगर थाना के नेपाली नगर के तालाब में एक शव मिला। शव की पहचान फ़िलहाल नहीं हो पाई है। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राजीव नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मिली जानकरी के अनुसार, लाश किसी युवक की है। उसने हाफ शर्ट और पैंट पहन रखा है। वहीं पानी में रहने के कारण शव फूल गया है। राजीव नगर थाने की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

You may have missed