दरभंगा में निगरानी टीम की बड़ी कारवाई, भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता व AE दो लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दरभंगा। बिहार में निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को 2 लाख रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी ब्यूरो की यह कार्रवाई दरभंगा में हुई है। ब्यूरो की टीम ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास लिमिटेड दरभंगा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार और सहायक अभियंता अनिल कुमार जायसवाल को 2 लाख रिश्वत लेते दरभंगा के शिक्षा भवन परिसर से गिरफ्तार किया है। बता दे की पटना के राजेश कुमार नामक एक ठेकेदार ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। वही इस शिकायत में कहा गया था कि यह दोनों इंजीनियर कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों तथा छात्रावासों में कराए गए मरम्मत कार्य की राशि भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन कराया तो मामला सही पाया गया। निगरानी ब्यूरो ने पाया कि यह दोनों अधिकारी एक-एक लाख रू रिश्वत मांग रहे हैं। वही आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक समीर चंद्र झा के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया। छापेमारी में संजीव कुमार एक लाख और अनिल कुमार जायसवाल भी 100000 लेते हुए शिक्षा भवन परिसर दरभंगा से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें निगरानी अदालत मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed