February 12, 2026

लखीसराय गोलीकांड को लेकर भाजपा ने दिया धरना, सम्राट चौधरी बोले- अपराधमुक्त बिहार के लिए BJP को दे मौका

लखीसराय। लखीसराय गोलीकांड के विरोध में भाजपा द्वारा आज महाधरना दिया। बता दे की समाहरणालय परिसर में विगत दिन हुए नरसंहार के खिलाफ आयोजित महाधरना को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे बिहार में बालू, दारू व जमीन माफिया के आतंक से भय और दहशत व्याप्त है। उन्होंने आगे कहा की बदमाशों के आतंक से पूरा बिहार थर्रा रहा है। वही बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार और प्रशासन इस मामले में फर्जी प्रेम प्रसंग की कहानी गढ़ कर अपनी अकर्मण्यता को छुपा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि लखीसराय में विगत 20 नवम्बर को एक ही परिवार के 3 लोगों का संहार हुआ। वहीं, तीन अन्य लोग आज भी स्ट्रेचर पर है। यह दुभाग्यपूर्ण है। नीतीश बाबू को क्या हो गया है? जनता के सहयोग ने अपराधमुक्त बिहार के लिए ही भाजपा ने पांच-पांच बार नीतीश कुमार को बिहार का सीएम बनाया मगर आज वे पूरे बिहार के बदमाशों के हवाले कर दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूरे बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद है।

2005 से लेकर 2013 तक स्पीडी ट्रायल चला कर अपराधियों को सजा दी जाती थी। वही इसके कारण बदमाशों में कानून का भय था, मगर अब अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा किसी भी कीमत पर बालू, दारू और जमीन माफियाओं को बख्शने वाली नहीं है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपना खून-पसीना बहा कर बीजेपी ने बिहार से जंगल राज को खत्म किया था। मगर नीतीश कुमार ने जंगलराज वालों से ही गलबहिंया कर एक बार फिर बिहार में गुडा राज कायम कर दिया है। जिसे वे जनता का राज बताते हैं। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कि सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रेम-प्रसंग की फर्जी कहानी गढ़ कर अपनी अकर्मण्यता को छुपा रहा है। केवल लखीसराय में ही नहीं पूरे बिहार में सरकार बालू, दारू व जमीन माफिया को संरक्षण दे रही है। महाधरना को विधायक सुरेन्द्र मेहता, भाजपा नेता ललन मंडल, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, राजेश झा, नरेश साव, सुनील सेवक, श्रीप्रकाश भगत, संजय कुमार व रीतेश कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया।

You may have missed