पटना आते ही सीट शेयरिंग पर बोले विजय सिन्हा, जल्द सब कुछ साफ होगा, घोटाले का सबूत दे तेजस्वी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए में सीट बंटवारा बहुत जल्द और समय पर होगा। हमारा सक्षम नेतृत्व सीट बंटवारे में लगा हुआ है। पेपर लीक पर तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रश्न पत्र लीक मामले में एक मंत्री सीधे तौर पर सरगना को बचा रहे हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने तेजस्वी को चैलेंज किया और कहा कि सबूत के साथ इन मामलों को लाएं। लालू यादव का पूरा परिवार सीधे तौर पर नियुक्ति घोटाला का आरोपी है। यह लोग क्या बात करेंगे। तेजस्वी यादव के बयान कुछ विधायकों को ले गए, भाजपा हमारे चाचा को ही लेकर चली गई का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दरवाजे से सरकार में आए थे। चाचा-भतीजा एक साथ थे लेकिन एक बार फिर चाचा हमारे साथ आ गए हैं अब बिहार में एनडीए की सरकार है। वहीं रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि लालू जी का पूरा परिवार ही परिवारवाद और वंशवाद का द्योतक है। पटना में मीडिया से मुखातिब होते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है और लोकतंत्र के महापर्व में जाति और धर्म की बात करने वाले लोगों को लोकतंत्र मे विश्वास नहीं है। जनता के विश्वास को जीत कर आने वाले लोगों का विश्वास है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। उनको आभास करा दें कि क्या-क्या उनके समय में हुआ था। सिपाही भर्ती घोटाला किसके कार्यकाल में हुआ था। कई ऐसे मामले उठे थे और कई तरह के नियुक्ति घोटाला हुए थे। इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बताइए पेपरलीक हुआ है तो सरकार एक्शन लेगी। सरकार जब एक्शन नहीं लेगी, तब प्रश्न उठाइए।

About Post Author

You may have missed