रेडिएंट मैनेजमेंट कंपनी चोरी मामले में पुलिस ने किया खुलासा : डुप्लीकेट चाबी बना मैनेजर ने ही उड़ाए थे 36 लाख, आरोपी गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना में बीते 27 दिसंबर को रेडियेन्ट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी में हुई 35.98 लाख की चोरी के मामले में पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रेडिएंट मैनेजमेंट कंपनी का मैनेजर ही चोर निकला, जिसमें 36 लाख रुपए चोरी कर ली थी। वही यह पूरा मामला जिले के अगमकुआं थाना क्षेत्र का है। बता दे की इनकम टैक्स कॉलोनी स्थित रेडिएंट मैनेजमेंट कंपनी से 36 लख रुपए की चोरी हुई थी। वही इस मामले में कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। बता दे की चोरी मामले में कंपनी के ब्रांच हेड धर्मेंद्र कुमार ने अगमकुआं में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस CCTV और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चोर को ढूंढ निकाला। कंपनी का मैनेजर ही शातिर चोर निकला। पुलिस ने चोरी के 35 लाख 98 हजार में 32 लाख 83 हजार रुपए बरामद किया गया है।
27 दिसंबर हुई थी चोरी
वही इस कार्रवाई की जानकारी पटना ईस्ट SP संदीप सिंह ने दी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले महीने 27 दिसंबर को रेडिएंट मैनेजमेंट कंपनी के कलेक्शन बोल्ट रूम से चोरी हुई थी। छानबीन में पता चला कि मैनेजर रूम खोलकर तिजोरी से रुपए गायब कर दिया था। रिस्क मैनेजर नंदकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। नंदकिशोर सिंह कटरी फैक्ट्री रोड के महात्मा गांधी नगर का रहने वाला है। इसी कंपनी में कार्य करता था। उसने षड्यंत्र के तहत 35 लाख 98 हजार रुपए तिजोरी में रखें गायब किए थे। इसके लिए उसने नकली चाबी बनायी थी।

About Post Author

You may have missed