सोनिया गांधी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने,कहा कठिन दौर में जन सेवा में लगी है बिहार कांग्रेस

नई दिल्ली/पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर देश में प्रकट विकराल समस्या को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति से अवगत हुई।इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने केंद्रीय नेतृत्व को बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य में तीन सदस्य कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है।जो कोविद-19 के खिलाफ हो रहे कार्यों के लिए आईसीसी के साथ समन्वय स्थापित कर रही है।उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।जहां लॉक डॉउन के तहत फंसे लोग अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।अब तक इन हेल्पलाइन नंबरों पर 50 हजार से अधिक लोगों के सहायता के लिए कॉल आ चुके हैं। जिनमें से 30 हजार से अधिक जरूरतमंदों को,जो विभिन्न राज्यों में फंसे हुए थे।उन्हें बिहार कांग्रेस के रिसर्च विभाग के सहायता से मदद पहुंचायी गई।बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया कि सहायता कार्य में राष्ट्रीय प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल,अजय कपूर तथा वीरेंद्र राठौर के अलावे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव सातव,सचिन राव जैसे लोगों ने प्रदेश कांग्रेस की मदद की है।उन्होंने कहा कि रेकिट बेंकाइजर के द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के अंतर्गत 5 लाख डिटॉल साबुन बिहार कांग्रेस को उपलब्ध कराया गया था।जिसे जिलाध्यक्षों, विधायकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से वितरित किया जा रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रसद एवं दवा का वितरण नियमित तौर पर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।जिसकी प्रती मीडिया को भी दी गई।बिहार कांग्रेस के रिसर्च विभाग में डेलीगेट गेट तथा डीजी मैनेजर के नाम से एक ऐप डिवेलप किया है।जिससे जरूरतमंदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़ा जा सके।बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया कि विपक्ष तो सरकार की मदद कर रही है लेकिन सरकार विपक्ष को लेकर साथ नहीं चल रही है।

About Post Author

You may have missed