बिहार : खगड़िया में 13 वर्षीय मासूम की गई जान, जहरीला सांप काटने से हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखण्ड के भरतखण्ड ओपी क्षेत्र के भरतखंड डोढी में सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वही यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। बता दे की भरतखंड गांव के वार्ड नं 13 के नटवर साह के 13 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक बालक के परिजन ने बताया कि गौरव दोपहर में घर समीप पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गया था। अरुल फूल तोड़ने के दौरान जहरीला सांप काट लिया। लेकिन गौरव को पता नहीं चला। घर पर परिजन को फूल देकर खेलने चला गया। वही खेलने के दौरान गौरव अचानक जमीन पर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में देखा तो अंगुली में सांप काटने का काला निशान था। वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन ने परिजन ने रेफरल अस्तपाल गोगरी में भर्ती कराया। डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने गौरव का इलाज भी किया। लेकिन इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बालक 2 भाई था। जिसमें यह सबसे बड़ा था। जबकि एक बहन है। पिता नटवर साह गॉव में ही गिट्टी बालू का व्यवसायी करता है। वही इधर घटना की जानकारी गॉव में आग की तरह फैल गया। मृतक बालक को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक बालक के माता-पिता व परिजन की दहाड़ से ग्रामीणों की आंखे नम हो गई। भरतखण्ड थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वही इधर मृतक बालक के परिजन सदर अस्पताल पहुँचा। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

About Post Author

You may have missed