February 15, 2026

सिवान में डबल मर्डर-इलाके में भय तथा तनाव का माहौल,पुलिस मौके पर पहुंची

सिवान।प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।चुनाव काल के बावजूद अपराधियों के द्वारा के संगीन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश के सिवान जिले से डबल मर्डर की बड़ी वारदात की खबर सामने आई हैं। सिवान में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की शाम को अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है।इस घटना के बाद से इलाके में भय तथा तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।घटना सीवान जिले के बंसतपुर थाना इलाके की है, जहां बिठूना गाँव अपराधियों ने डबल मर्डर कर दिया है। खबरों के मुताबिक गांव में दो पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था।विवाद में बढ़कर खतरनाक रूप ले लिया।जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग करके दूसरे पक्ष के दो लोगों की हत्या कर दी।घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही हैं पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना दो गुटों के बीच संघर्ष के कारण घटी है।पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

You may have missed