PATNA : मुख्यमंत्री समेत मंत्री व विधायकों ने नितिन नवीन के माता के श्राद्धकर्म में लिया भाग

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता स्व. मीरा सिन्हा की श्रंद्धाजलि सभा का कार्यक्रम मंत्री आवास पर रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमकों के अधीन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन के बंदर बागीचा स्थित आवास पर जाकर उनकी माता स्व. मीरा सिन्हा के श्राद्धकर्म में भाग लिया और मीरा सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देनेवालों में सबसे पहले सिक्किम के महामहिम राज्यपाल गंगा प्रसाद आये, उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, मंत्री शाहनवाज हुसैन, रामसूरत राय, सुमित सिंह, सम्राट चौधरी, लेसी सिंह, जीवेश मिश्र, अशोक चौधरी, विजय चौधरी के अलावा अनेक विधायक तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पटना जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
BIHAR : मुंबई और पुणे से पटना आयी 4 ट्रेनों में मिले 56 कोरोना पॉजिटिव, अधिकारियों में मचा हड़कंप