नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अभी से निकाल ले गर्म कपड़े

पटना। बिहार में इस महीने से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। नवंबर महीने के दूस रे सप्ताह से राजधानी पटना समेत प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह बना है। लेकिन पछुआ की गति कम होने के कारण फिलहाल तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। इसकी वजह से प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। अभी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ सुबह और शाम में लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। लेकिन अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद पारे में गिरावट के आसार हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30-32 व न्यूनतम 18-20 डिग्री रह सकता है। वही बुधवार को सबसे कम तापमान गया में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.0 व अधिकतम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री पूर्वी चंपारण व बेगूसराय में दर्ज किया गया हैं।

About Post Author

You may have missed