बिहार उपचुनाव लाइव अपडेट : सुबह 11 बजे तक मोकामा में 27.03 फीसदी तो गोपालगंज में 21.76 फीसदी हुआ मतदान

  • बड़ी संख्या में वोट देने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे लोग, महिलाओं में दिख रहा उत्साह

पटना। बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है। गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन दोनों सीटों पर सीधी लड़ाई बीजेपी बनाम राजद है। दोनों सीटों पर 11 बजे तक 24.17 फीसदी मतदान हुआ है। मोकामा में 27.03 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, गोपालगंज में 21.76 फीसदी मतदान हुआ है। वही मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुबह-सवेरे मतदान केंद्रों से जो पहली तस्वीर सामने आ रही है, उसमें महिलाओं के अंदर पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला वोटर्स सुबह से बूथ पर पहुंच रही हैं।
मतदान केंद्रों पर उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़
जानकारी के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी लंबी कतारें लग गयी है। महिलाओं में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस सीट पर कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। मोकामा में 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्र सीआरपीएफ से लैस है। इसके अलावा पेट्रोलिंग पार्टी की भी तैनाती की गई है। मोकामा विधान उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का जोश दिख रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इनमें महिलाओं की भी भागीदारी अच्छी खासी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर कोई अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। वैशाखी के सहारे दिव्यांग भी मतदान केंद्र की और जाते देखा जा रहा है। वहीं वृद्ध मतदाताओं में भी कम जोश नहीं है। अभी तक सभी केंद्रों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

About Post Author

You may have missed