मुंगेर में सात मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार, इन पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर

मुंगेर । मुफस्सिल थाना पुलिस ने एसपी के गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक कार्रवाई करते हुए सात मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस दौरान निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार के साथ ही हथियार बनाने के कई उपकरणों को बरामद किया है।

इस मामले में मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर कर मामले की जांच की जा रही है।

एसपी जग्गुनाथ जलारेड्डी को सूचना मिली की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर दियारा में हथियार का निर्माण किया जा रहा है। इसी के आधार पर एसपी ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में लोगर सेल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का एक टीम गठित किया।

इसके बाद इन पुलिस पदाधिकारी रविवार की रात लगभग 10 बजे छापेमारी करने तौफिर दियारा पहुंची। तो भूमि यादव के बथान पर मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया।

मिनीगन फैक्ट्री के खुलासे के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिनी गन फैक्ट्री का मुख्य सरगना भूमि यादव का पुत्र रोहित यादव है। इस मामले में पुलिस ने रोहित यादव के पिता भूमि यादव, गोकुल यादव के पुत्र कल्लू यादव और बौकू यादव के पुत्र नीरू यादव को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सभी आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय दरियापुर का निवासी है। जबकि मिनी गन फैक्ट्री के संचालन में कई लोग शामिल थे। इसी कारण पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर दियारा में हुई मिनीगन फैक्ट्री के खुलासे के दौरान पुलिस के द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस ने छापेमारी के क्रम में दो निर्मित देसी बंदूक, एक अर्ध निर्मित देसी बंदूक, सात बेस मशीन, तीन ड्रिल मशीन, तीन हथोड़ी, आधा दर्जन से अधिक रेती, चार पिलास, लोहा का पट्टी, लोहा गर्म करने वाली भांती सहित हथियार बनाने के कई उपकरणों को बरामद किया।

एसपी जग्गुनाथ जलारेड्डी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। इस दौरान सात मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है।

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि छापेमारी के क्रम में निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने के कई उपकरणों को भी बरामद किया गया है।

About Post Author

You may have missed