बक्सर में सामने आया सनसनीखेज मामला, दो नाबालिग बहनों ने अपने ही पिता पर लगाया यौन शोषण करने का आरोप

बक्सर। बिहार के बक्‍सर जिले से हैरान करने वाली एक खबर आई है। यहां 14 और 16 साल की सगी बहनों ने अपनी मां- मौसी और पिता पर संगीन आरोप लगाया है। इधर, लड़कियों के परिवार की ओर से इसके पीछे की जो वजह बताई जा रही है, वह और भी चौंकाने वाली है। दरअसल, दोनों सगी बहनों ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरियों के अनुसार पिता को इस कुकृत्य के लिए मां और मौसी ने ही उकसाया। बुधवार को राजपुर थाना में आवेदन लेकर पहुंची दोनों किशोरियों को पुलिस ने महिला थाना भेज दिया। मामले में एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला थानाध्यक्ष जांच में जुटी हैं।
मां और मौसी के उकसाने पर शोषण का आरोप, 28 अप्रैल को घर छोड़ा
महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि आवेदन में 14 और 16 वर्ष की दोनों किशोरियों ने लिखा है कि मां और मौसी के उकसाने पर उनके पिता ने उन दोनों का यौन शोषण किया है। आवेदन के अनुसार दोनों किशोरियां स्थानीय किसी कम्पनी में काम कर रही हैं। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों बहनें किसी कंपनी में काम कर रही हैं। इसको लेकर मां-पिता की टोकाटोकी पर दोनों 28 अप्रैल को घर छोड़ निकल गईं।
ग्रामीणों के अनुसार कंपनी के कर्मचारी के उकसाने पर दोनों ने किया केस
वही कंपनी में ही कार्यरत एक कर्मी ने दोनों को पहले शहर के स्टेशन स्थित लाज में दो दिन ठहराने के बाद कमरा दिलवा दिया। इस बीच किशोरियों के कमरे पर कर्मी को आते-जाते देख मां ने उसे चेतावनी दी। इसकी जानकारी होने पर दोनों ने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगा महिला थाने में लिखित आवेदन दिया। गांव के लोगों का कहना है कि निजी कंपनी के एक कर्मचारी की शह पर यह सब कुछ हुआ है।

About Post Author

You may have missed