February 11, 2026

सासाराम में शादीशुदा महिला को पति को छोड़ बॉयफ्रेंड साथ भागना पड़ा भारी, बॉयफ्रेंड ने संबध बनाकर दिया धोखा

सासाराम, रोहतास। बिहार के सासाराम में एक शादीशुदा महिला को अपने पति का साथ छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागना भारी पड़ गया है। दरअसल रोहतास जिले के सासाराम में एक शादीशुदा महिला का चक्कर एक युवक से चल रहा था। जिसके बाद शादीशुदा महिला ने अपने घर और परिवार को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागना उचित समझा लेकिन इस बार भी उसे बेवफाई हाथ लगी। उसके बॉयफ्रेंड ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसके बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना रोहतास जिले के सासाराम की है। यहां नगर थाना क्षेत्र के रोजा रोड पर एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, झारखंड के बोकारो की रहने वाली एक महिला अपने पति को धोखा देकर 300 किलोमीटर दूर सासाराम अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। जिसके बाद महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से इंकार कर दिया।

महिला ने अपने प्रेमी के ऊपर मारपीट करने का भी आरोप भी लगाया। महिला का कहना है कि आरोपी सतीश को वह चार साल से जानती है। दोनों एक दूसरे के साथ चार साल से रिलेशनशिप में हैं। मंगलवार को सतीश उसे छोड़कर फरार होने की फिराक में था। जिसके बाद महिला ने सतीश को रोजा रोड के पास पकड़ लिया और उसकी बाइक की चाबी छीन ली। दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस भी आ गई। पुलिस आरोपी युवक सतीश को थाना ले गई है जहाँ उससे पूछताछ जारी है।

You may have missed