संजर आलम बने HAM के प्रदेश महासचिव, दिल्ली में नड्डा से मिले मांझी

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए संजर आलम को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने दी।
प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर संजर आलम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री. डॉ संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, प्रफुल्ल मांझी, प्रफुल्ल चंद्रा, रत्नेश पटेल एवं पार्टी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त की। संजर आलम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व दिया गया है, तो मेरी पहली प्राथमिकता तिरहुत प्रमंडल और उत्तर बिहार में ज्यादा से ज्यादा संगठन की मजबूती करने की होगी।
जेपी नड्डा से मिले मांझी

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के बीच नई दिल्ली में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श पर वार्ता हुई। बता दें इन दिनों मांझी दिल्ली प्रवास पर हैं।