BJP का CM नीतीश को सलाह, सम्राट चौधरी ने कहा- शिक्षा मंत्री का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं, तुरंत करे बर्खास्त

पटना। रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को लेकर नीतीश सरकार पर BJP हमलावर है। बता दे की बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने उनके विवादित बयान पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। सम्राट चौधरी ने फिर एक बार CM नीतीश को घेर लिया है। वही उन्होंने भगवान राम का अपमान करने वाले तथाकथित शिक्षित शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ बड़ा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर चंद्रशेखर को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ BJP प्रदर्शन करने का काम करेगी। वही सम्राट चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर के बयान कहीं से बर्दाश्त करने लायक नहीं है। RJD नेताओं ने जो सनातनियों को अपमान करने का वीणा उठाया है, उसे पूरा देश देख रहा है। जनता कभी माफ नहीं करेगी। वही उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के अंदर इतनी हिम्मत है तो वे किसी गैर हिन्दू धर्म या पंथ के बारे में एक शब्द बोल कर दिखाएं। इनकी हिम्मत का अंदाजा लग जाएगा। वही आगे चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर यादव जैसे लोगों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर CM नीतीश देश के करोड़ों सनातनियों का अपमान करते हैं। वही चौधरी ने कहा कि अगर नीतीश जी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तुरंत बर्खास्त नहीं करते हैं तो हम BJP के कार्यकर्ता व्यापक तौर पर इनके खिलाफ प्रदर्शन करने का काम करेंगे।

About Post Author

You may have missed