सैलानियों से भरी जहाज पीपा पुल से टकराई,मची अफरा-तफरी, गंगा में कूदकर लोगों ने बचायी जान,परिचालन बाधित

 

फतुहा। बुधवार को नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह स्थित पीपा पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सैलानियों से भरी जहाज पीपा पुल से टकरा गया। टकराने से पीपा पुल तीन भागों में बंट गयी है। जिस समय जहाज पीपा पुल से टकराया, उस समय पुल पर दर्जन भर वाहन परिचालित हो रहे थे। लेकिन संयोग था कि सभी वाहन पुल पर सुरक्षित रह गये। वाहनो पर सवार लोग पुल के दोनो तरफ भागने लगे। आपाधापी मच गई। पांच छह लोगों ने गंगा में कुदकर अपनी जान बचाई। उधर जहाज पर सवार सैलानी भी मामुली रुप से चोटिल हो गए। जहाज पर कुल 22 सैलानी सवार थे। घटना की जानकारी होते ही नदी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा गाय घाट स्थित जेटी कार्यालय को सूचित किया। जेटी पर तैनात आईडब्लूएआई के कर्मचारी एक अन्य जहाज से घटनास्थल पर पहुंचे तथा जहाज में फंसे सैलानियों को उस जहाज पर सवार करा गाय घाट की ओर लेकर चले गए। जहाज अब भी पीपा पुल से सटकर गंगा में फंसी हुई है। उधर पुलिस ने पीपा पुल पर फंसे वाहनो को सुरक्षित उतरवा लिया है। बताया जाता है कि सैलानियों से भरी यह जहाज कोलकाता से वापस वाराणसी लौट रहा था। जहाज को पार कराने के लिए पीपा पुल को खोलने की तैयारी की जा रही थी तभी जहाज तेज धारा के प्रभाव से असंतुलित हो गई और जहाज का आगे का भाग पीपा से टकरा गया। पीपा अपने जगह से खिसक गई। विदित हो कि कुछ दिन पहले ही यही जहाज जब सैलानियो को लेकर वाराणसी से कोलकाता ले जा रहा था तो उस समय भी पुल खोलने के क्रम मे ड्रेजिंग मशीन से टकरा कर टुट गयी थी। जिसे तीन दिन बाद ठीक कराया गया था। फिलवक्त पुल की मरम्मत नही हो पायी है और परिचालन ठप्प है।

About Post Author

You may have missed