February 18, 2026

PATNA : हवेली रेस्टूरेंट के संचालक से आर्मी मैन बनकर ठगे 3100 रुपये

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ बीएमपी 16 के पास स्थित हवेली रेस्टोरेंट के संचालक से एक अज्ञात शातिर ने अपने आप को आर्मी मैन बताकर 20 प्लेट आर्डर का राशि 3100 रूपये ठग लिया। पीड़ित व्यक्ति पटना के पुनाईचक निवासी राहुल कुमार, पिता श्याम सुंदर सिंह ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन देकर अपनी पीड़ा बताई है।
हवेली रेस्टूरेंट के संचालक राहुल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आपको आर्मी मैन बताया और बीस प्लेट खाने का आर्डर दिया। कथित आर्मी मैन ने रेस्टूरेंट संचालक को कहा कि पहले आप मेरे अकाउंट में कुछ राशि भेजिये फिर हम भेजेंगे। इस पर रेस्टुरेंट वाले ने आर्मी मैन के अकाउंट में एक रुपये भेजा फिर उधर से आर्मी मैन ने दो रुपए भेजकर विश्वास दिलाया। इसके बाद शातिर ठग ने कहा कि आर्मी का नियम है कि जितना का आर्डर देना है, उतना राशि आप पहले भेजिये फिर हम दुगुना राशि भेजेंगे। इस तरह झांसा में फंसकर रेस्टुरेंट संचालक ने ठग के अकाउंट में 3100 रूपया ट्रांसफर कर लिया, उसके बाद शातिर ठग ने अपना मोबाइल आॅफ कर लिया। तब परेशान रेस्टूरेंट संचालक को ठगे जाने का अहसास हुआ और थाना पहुंचा।

You may have missed