भागलपुर में प्लास्टिक कचरे से होगा सड़क निर्माण, लोगों से 6 रुपए की दर से कचरा कलेक्ट करेगा नगर निगम

भागलपुर। बिहार के जिलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बिहार सरकार ने बड़ी कवायद की है। बता दें कि बिहार के 1 जिले में प्लास्टिक से सड़क निर्माण किया जाएगा। यह कांसेप्ट काफी यूनिक होगा। इसके साथ साथ अगर यह सफल रहा तो बिहार के अन्य जिलों में भी प्लास्टिक से सड़क का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि इस सड़क के बनने के बाद जहां एक और प्रदूषण को प्लास्टिक से छुटकारा मिलेगा वही इस सड़क निर्माण हेतु लोगों के घरों से नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक से जुड़े उत्पादों को संग्रहित कर उन्हें उचित दाम दे दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले में प्लास्टिक से सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 250 मेट्रिक टन प्लास्टिक की आवश्यकता होगी जिसे लोगों के घरों से नगर निगम के द्वारा कलेक्ट किया जाएगा। नगर निगम प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का काम एक निजी कंपनी को दी जाएगी जिसके बाद यह काम शुरू होगा। वहीं भागलपुर में दिसंबर के महीने से इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि भागलपुर नगर निगम लोगों के घरों से प्लास्टिक संग्रहित करने का काम करेगा। इसके लिए लोगों को 6 रुपये प्रतिकिलो की दर से से प्लास्टिक खरीद का काम किया जाना है। पहले चरण में कंपनी ने पांच वार्डों से कार्य शुरू करेगा। इसमें वार्ड 21, 18, 20, 22 व 38 में प्रायोगिक रूप से कार्य करना है। घर-घर जाकर कंपनी के प्रतिनिधि कचरे इकट्ठा करेगी। इन वार्ड में एक कंपनी का काउंटर होगा, जहां लोग प्लास्टिक जमा कर सकेंगे।

About Post Author

You may have missed