डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर राजद का पलटवार,भाजपा की नींव हीं भ्रष्टाचार पर टिकी हुई है

पटना।राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि भाजपा की नींव हीं भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के बल पर टिकी हुई है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं को बताना चाहिए भ्रष्टाचार के आरोपी अजीत पवार, छगन भुजबल, जय पांडा, मुकुल रॉय, वी.एस. येदुरप्पा, नारायण राणे, पं.सुखराम और हेमंत विशर्मा जैसे नेता भाजपा में शामिल होते ही सदाचारी कैसे हो गये? सच्चाई यह है कि भाजपा खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा-जदयू बौखला गई है। इसलिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके परिजनों के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप करते हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में 17 साल से एनडीए सरकार में है वहीं केंद्र में विगत 10 साल से सरकार में है। फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला? पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं मिला? बिहार से पलायन क्यों नहीं रुका? बिहार में कल-कारखाने क्यों नहीं खुले? बिहार को क्या मिला भाजपा नेताओं को बताना चाहिए। बिहार की जनता जानना चाहती है।

About Post Author

You may have missed