रिपुन बोरा बने बिहार कांग्रेस के सांगठनिक चुनावों के निर्वाचन पदाधिकारी

ripun bora

पटना। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न राज्यों में सांगठनिक चुनावों को लेकर निर्वाचन पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन पूर्व सांसद मधुसूदन मिस्त्री ने बिहार में असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा को बिहार के सांगठनिक चुनावों को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी के तौर पर दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ नरेश कुमार और महाराष्ट्र के विधायक कुणाल पाटिल को नियुक्त किया गया है। इस आशय का पत्र मधुसूदन मिस्त्री ने निर्गत किया है।
उनके नियुक्ति पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, सांसद अखिलेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन ने हर्ष व्यक्त किया।

About Post Author

You may have missed