January 26, 2026

रिजर्व बैंक ने जारी की बैंक हॉलिडे की लिस्ट, नवंबर में 17 दिन बैंक रहेंगे बंद

भारत। अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश में त्योहारों की भी शुरुआत हो गई। अब अक्टूबर तो खत्म होने को है लेकिन नवंबर में कई अहम त्योहार होंगे। त्योहारों का महिना होने की वजह से नवंबर में भी बैंकों में खूब छुट्टियां पड़ रही हैं। नवंबर महीने में 17 दिन का हॉलिडे पड़ रहा है। नवंबर में दिवाली, छठ जैसे अहम त्योहार-पर्व पड़ रहे हैं. इस तरह से त्योहार, पर्व, जयंतियों की नवंबर में अलग-अलग रीजन में कुल 11 दिन की बंदी है। इनके साथ साथ चार रविवार 7,14, 21 और 28 नवंबर को पड़ रहे हैं। वही 13 और 27 नवंबर को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर नवंबर महीने में 17 दिन का हॉलिडे पड़ रहा है।

रिजर्व बैंक ने नवंबर महीने के लिए बैंकों के हॉलिडे की लिस्ट जारी की है, उसके अनुसार, बैंकों में छुट्टियां इस प्रकार से रहेगी :

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट  (बेंगलुरु, इम्फाल रीजन में)

3 नवंबर: नरक चतुर्दशी  (बेंगलुरु रीजन में)

4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा (देश के ज्यादातर शहरों-क्षेत्रों में)

5 नवंबर: बालि प्रतिपदा/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा (देश के कुछ शहरों में)

7 नवंबर: रविवार

6 नवंबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगोल चक्कोउबा (देश के कुछ शहरों में)

10 नवंबर: छठ पूजा/डाला छठ (सायं अर्ध्य) (बिहार-झारखंड रीजन में)

11 नवंबर: छठ पूजा  (बिहार रीजन में)

12 नवंबर: वंगला फेस्ट‍िवल  (श‍िलॉन्ग रीजन के बैंकों में)

13 नवंबर: माह का दूसरा शनिवार

14 नवंबर: रविवार

19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्ण‍िमा (देश के कई क्षेत्रों-शहरों में)

21 नवंबर: रविवार

22 नवंबर: कनकदास जयंती (बेंगलुरु रीजन के बैंकों में)

23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम (रीजन के बैंकों में)

27 नवंबर: माह का चौथा शनिवार

28 नवंबर: रविवार

You may have missed