जमुई में पुलिस और SSB की संयुक्त छापेमारी, 50 हजार इनामी व प्रवेश दा की राइट हैंड महिला नक्सली रेणुका गिरफ्तार

जमुई। बिहार के जमूई जिलें में पुलिस और SSB की संयुक्त छापेमारी में चकाई से हार्डकोर महिला नक्सली रेणुका की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है की वो अपने रिश्तेदार के घर आई हुए थी। वही इस दौरान पुलिस ने एक और संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान ज्योति सोरेन के रूप में हुई है। वो हार्डकोर नक्सली बबलू सोरेन का भाई बताया जाता है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
50 हजार का इनाम भी
बता दे की हार्डकोर नक्सली रेणुका बिहार और झारखंड का आतंक कुख्यात नक्सली प्रवेश दा की बेहद करीबी मानी जाती है। हार्डकोर महिला नक्सली रेणुका की गिरफ्तार पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इससे नक्सलियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने में पुलिस को काफी मदद मिलने की बात बताई जाती है। जमुई पुलिस और SSB के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। वो प्रवेश दा की राइट हैंड मानी जाती है। रेणुका मुंगेर के धरहरा प्रखंड के सराधी गांव की रहने वाली है। वहीं परवेज दा के ऊपर लाखों का इनाम घोषित है। परवेज दा का आतंक बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी रहा है। वही रेणुका की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। हालाकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। वही पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। रेणुका की गिरफ्तारी के बाद कई नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी। रेणुका की गिरफ्तारी से नक्सलियों के बीच भी हड़कंप की सूचना है। रेणुका के गिरफ्तारी के बाद मलयपुर थाना परिसर में काफी हलचल देखी जा रही है। परिसर में लखीसराय SSB, गिरिडीह SSB के वरीय पदाधिकारी सहित आइबी की टीम भी देखी गई।