शिवहर में 60 साल की महिला के साथ दरिंदगी, हाथ पैर बांधकर अपराधियों ने किया रेप

शिवहर। बिहार के शिवहर में 60 साल की महिला के साथ हाथ-पैर बांधकर रेप का मामला सामने आया है। जब वो खुद को बचाने के लिए चीखने की कोशिश करने लगी तो आरोपी ने जीभ काटने की भी कोशिश की। महिला के शरीर पर कई जगह दांत से काटने के भी निशाना हैं। गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। महिला बेहोशी अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजन ने उसे मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया है। महिला के शरीर पर जगह-जगह दांत के काटने का जख्म है। महिला के पति ने एसकेएमसीएच ओपी पुलिस को बयान दर्ज कराया है। इसमें उसने एक अधेड़ भरत झा पर रेप का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही वह गांव से फरार चल रहा है। महिला अभी आधी बेहोशी की हालत में है। उसने अपने पति के बयान को सही बताया है। होश में आने के बाद उसका फिर से बयान लिया जाएगा। पति के अनुसार उक्त घटना 19 जून की है। जब वह सुबह शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपित ने उसे पकड़ लिया और हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा हैं की बेहोशी अवस्था में गांव के ही एक बच्चे की नजर उस पर पड़ी। उसने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब परिवार वाले वहां पहुंचे तो वहां अस्त-व्यस्त हालत में महिला मिली। परिजन इसकी सूचना तरियानी थाना पुलिस को दी और उसे उपचार के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति ने बताया कि वह पंजाब में रहता है। पिछले कुछ दिनों से घर पर है। घर में पत्नी चार बेटे बहू और 8 पोते-पोतियां रहते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इतनी उम्र की महिला के साथ इतनी बड़ी घटना होना, यह हैवानियत से कम नहीं है। इस संबंध में अस्पताल ओपी प्रभारी राम विनय कुमार ने बताया कि महिला के पति के बयान मंगलवार की शाम दर्ज की गई है।

About Post Author

You may have missed