बाढ़ प्रभावित रामनगर दियारा में वीआईपी पार्टी ने चलाया राहत अभियान

बाढ़। बाढ़ विधानसभा के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित रामनगर दियारा में वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राहत अभियान चलाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वीआईपी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अरशद रहमान, पटना जिला अध्यक्ष अर्जुन साहनी, पटना जिला उपाध्यक्ष डॉ. के पी, प्रदेश सचिव अरमान अली, निषाद संघ के अध्यक्ष मिथुन कुमार सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बाढ़ राहत सामग्री वितरण करने रामनगर दियारा पहुंचे। वहां की दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने वहां के लोगों से पूछा कि क्या सरकार की तरफ से कोई मदद मिली है तो प्रभावित लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ भी मदद सरकार के तरफ से नहीं मिली है। आप पहले हैं जो हम तक आए हैं।
राहत अभियान चलाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरशद रहमान ने कहा कि वहां की दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि यहां जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू किया जाए, आमजन बहुत परेशान हैं।

About Post Author

You may have missed