PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम का 82 वर्ष की आयु में मेदांता अस्पताल में हुआ निधन

पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन हो गया है। बता दें की पूर्व मंत्री रमई राम मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। पूर्व मंत्री रमई राम कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। रमई राम लालू और नीतीश दोनों सरकार में मंत्री रह चुके थें। बोचहां सीट से कई बार विधायक भी रह चुके थे। इस खबर के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है।