राजधानी पटना में हैरतअंगेज वारदात- दहेज लोभियों ने महिला को जलाकर मार डाला,पुलिस ने किया मामला दर्ज

पटना।पटना में फिर एक महिला दहेज के बलिवेदी में चढ़ गई दहेज लोभीयों ने महिला को जिंदा जलाकर मार दिया। बताया जाता है कि महिला ने बहुत दिनों तक दहेज उत्पीड़न सहा।मगर जब उसे बेटी हुई तब नाराज ससुराल वालों ने अंततः उसे जलाकर मार ही डाला। राजधानी पटना में महिला को जिंदा जलाने की बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है।प्राप्त सूचना के अनुसार बेटी को जन्म देने पर महिला को जिंदा जला दिया गया है।घटना पटना जिले के पंडारक प्रखंड के कोन्दी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने शिवकुमार नाम के व्यक्ति से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था।शादी के बाद से दहेज लोभी ससुराल पक्ष के द्वारा रितू से दहेज में कार और पैसे की मांग की जाने लगी।दहेज नहीं देने पर ससुराल वाले अक्सर पीड़िता के साथ मारपीट भी करते थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही महिला ने एक बेटी को जन्म दिया।जिसके बाद से ससुरालवाले उसे दिन-रात प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार की सुबह ससुराल वालों ने महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी। फिर केरोसिन छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया।घायल महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।वहीं इस मामले में पति समेत 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About Post Author