August 29, 2026

पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, वज्रपात के साथ आंधी-पानी की चेतावनी

पटना। प्रदेश में स्थित दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम में बदलाव आएगा। राज्य में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसके प्रभाव से नमी की मात्रा में वृद्धि और पूर्वी व पश्चिमी हवा के मिलने से तीव्र वज्रपात के साथ आंधी-पानी की चेतावनी है। पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा, मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान राजधानी में मानसून के दस्तक देने की प्रबल संभावना है। मौसम में आए बदलाव के कारण पटना समेत 18 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पटना के अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किया गया। जिसके बाद राजधानी का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत 24 जिलों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। किशनगंज, अररिया व पूर्णिया जिले में भारी बारिश की चेतावनी है।