लोजपा (रा) ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर उठाये सवाल, चिराग बोले- क्यों? 18 वर्षों के शासनकाल में विकसित नहीं हुआ बिहार

पटना। राजधानी पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक समाप्त हो चुकी है। वही इस बैठक में 15 पार्टी के 27 नेता शामिल हुए। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राहुल गाँधी, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, मल्लिकार्जुन खड़गे, भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, लालू प्रसाद, अखिलेश सिंह यादव, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, मनोज झा, फिरहाद हकीम, प्रफुल्ल पटेल, राघव चड्ढा और संजय सिंह मौजूद रहे। वही इस बैठक के बाद लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बैठक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की मैं चाहता हूं की जितने भी विपक्षी दल के नेता है। सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक सवाल जरूर करें की उनके 18 वर्षों के शासनकाल के बावजूद भी बिहार अब तक पिछड़े राज्यों की श्रेणी में क्यों? क्यों बिहार में अभीतक इन्फ्रास्ट्रक्चर देवलप नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा की बिहार मं अभीतक अपराध नियंत्रित नहीं हुआ। क्यों भ्रष्टाचार की भेंट बिहार की हर योजना चढ़ती है। कभी पुल हवा में गिरता हैं तो कभी बांध चूहे कुतर जाते हैं। मुख्यमंत्री से पूछा जाना चाहिए की जब आप देश का नेतृत्व करना चाहते हैं तो बिहार की हालत इतनी खराब क्यों हैं। 3 साल की डिग्री का कोर्स 5 साल में पूरा होता हैं। वही स्वास्थ्य सुविधाओं के हालत खराब हैं. किसानों की स्थिति बदतर हैं। जिस मुख्यमंत्री के पास अपने राज्य को विकसित करने का सोच नहीं हैं। वह देश का नेतृत्व करने की सोच रहे हैं। यह हास्यास्पद हैं।

About Post Author

You may have missed