November 14, 2025

PATNA : विधानसभा में अधिकारियों पर लगाम लगाने को बनेगी प्रोटोकॉल कमेटी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की घोषणा

पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज छठा दिन है। सदन के छठे दिन भी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सदन के बाहर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस, वाम दल और राजद के विधायकों ने पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सदन में बड़ी घोषणा की है। अधिकारियों पर लगाम लगाने के लिए बिहार विधानसभा में प्रोटोकॉल कमेटी का गठन होगा। बिहार विधानसभा में प्रोटोकॉल कमेटी का गठन होगा। विस अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सदन में इसकी घोषणा की है। सदन में सभी दल के विधायकों का यह आरोप है कि विधायकों के पत्र का अधिकारी जवाब नहीं देते हैं। जिसको देखते हुए प्रोटोकॉल कमेटी का गठन करने का फैसला लिया गया है। पत्रों का सही जवाब नहीं देन वाले अधिकारियों पर प्रोटोकॉल कमेटी निगरानी रखेगी। विधायकों की शिकायत पर विस अध्यक्ष ने यह घोषणा की है। अधिकारियों पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इससे पहले बिहार विधानमंडल के स्वागत कक्ष का उद्घाटन हुआ। सीएम नीतीश कुमार ने स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया। अतिथि के बैठने के लिए स्वागत कक्ष बनाया गया है। इस मौके पर सीएम नीतीश ने कहा कि लोगों को इंतजार करने में अब सुविधा होगी। बता दें कि सोमवार को सदन के छठे दिन विपक्ष ने एक बार फिर कई मुद्दों को लेकर सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस, वाम दल और राजद के विधायकों ने बिहार में बिगड़ती लॉ एंड आर्डर की स्थिति और गया में पुलिस के द्वारा महिलाओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण कार्यवाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वही विधानसभा में RJD विधायकों ने भागलपुर बम ब्लास्ट मामले और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। राजद की महिला विधायक ने कहा कि नीतीश शासन में महिलाओं का सम्मान नहीं होता। सीएम कहते हैं कि सम्मान होता है, लेकिन ये अपनी पुलिस से महिलाओं का अपमान कराते हैं।

You may have missed