February 18, 2026

big breaking-प्रशांत किशोर के जमानत मामले में 23 मार्च को होगी सुनवाई,आज तारीख थी सुनवाई टल गई

पटना। देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार तथा हाल के दिनों में बिहार की बात मूवमेंट चलाने वाले प्रशांत किशोर के जमानत याचिका पर कोर्ट में आज सुनवाई टल गई है। पटना सिविल कोर्ट के एडीजे 12  की अदालत में इस सुनवाई होनी थी।इस मामले में अब आगामी 23 मार्च को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर पटना के पाटलिपुत्रा थाना में सास्वत गौतम के द्वारा कंटेंट चोरी का मामला दर्ज कराया गया था।इस मामले में संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रशांत किशोर के द्वारा अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की गयी थी।इस मामले में कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी।प्रशांत किशोर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज पटना की निचली अदालत में सुनवाई होनी थी। हालांकि वकीलों के अदालती कार्य से अलग रहने पर सुनवाई टली है।यह सुनवाई 23 मार्च को होगी। कानून के जानकारों का मानना है कि अगर प्रशांत किशोर को अग्रिम जमानत नहीं मिलती है तो उनके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं।संभवत पुलिस इस मामले में बड़ी कदम उठा सकती हैं।इस मामले में पिछली तारीख को कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग की थी

You may have missed