फतुहा : मद्य निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली गयी प्रभातफेरी
फतुहा। शुक्रवार को नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए मद्य निषेध दिवस पर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। समसपुर स्थित मध्य विद्यालय के प्रभारी शिक्षिका सुशीला देवी के नेतृत्व में जहां प्रभातफेरी निकाली गई, वहीं जेठुली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी आलोक कृष्ण के नेतृत्व में जेठुली में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दरम्यान स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा लोगों को शराब न सेवन करने तथा शराब मुक्त परिवार बनाने के लिए जागरुक किया गया।


दूसरी तरफ सरकारी संस्थाओं में भी शुक्रवार को नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए अधिकारियों के द्वारा शपथ समारोह आयोजित कर शपथ लिया गया। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में अंचल कर्मी व सभी प्रखंड कर्मी ने शराब न सेवन करने तथा बिहार को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ लिया।
थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जीआरपी में प्रभारी भरत राम, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ जया मिश्रा, नगर परिषद कार्यालय में सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा, अस्पताल परिसर में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधा शंकर राय के नेतृत्व में सबंधित कर्मियों ने नशा मुक्त बिहार बनाने का शपथ लिया तथा शराब बंदी को सफल बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

