September 16, 2026

बाढ़ः पोषण मेला का एसडीओ ने किया उद्घाटन

बाढ़। बाढ़ के बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण मेला का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन एसडीओ सुमित कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीओ सुमित कुमार ने इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह परियोजना हर एक छोटे बच्चे तक पहुंचना चाहिए। कोई बच्चा नहीं छूटना चाहिए। वहीं सीडीपीओ प्रीति पटेल ने बच्चों द्वारा बनाये गए एक से बढ़कर एक चित्रकारी और पपेट की तारीफ कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर बीडीओ समेत कई लोग मौजूद थे।

You may have missed