महिला कांग्रेस ने ‘ओल्ड एज होम’ में मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन अमिता भूषण के नेतृत्व में किया गया कंबल वितरण

पटना। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिवस बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने राजधानी के एक ओल्ड एज होम में मनाया। बहुत ही अनूठे तरीके से आयोजित इस जन्म दिवस समारोह के दौरान बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक अमिता भूषण के द्वारा जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच एक फल तथा कंबल का वितरण किया गया।बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह बेगूसराय विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोनिया गांधी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहारा ओल्ड एज होम पटना के बुजुर्गों के साथ केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष ने स्नेहिल संवाद करते हुए सोनिया गांधी के जन्मदिन की खुशियां बांटी।विधायक अमिता भूषण ने इन बुज़ुर्गों के बीच कंबल और फल का वितरण करते हुए नारी सशक्तिकरण की मिसाल और त्याग की मूर्ती सोनिया गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का सम्पूर्ण जीवन त्याग, बलिदान, स्नेह और समर्पण की मिसाल है। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक का कार्यकाल इनकी मानसिक दृढ़ता,राजनैतिक सूझबूझ और सौम्य चरित्र का परिचायक है। बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों से भावुकता भरा बालपन का इनका ब्यवहार हमें सीख देती है। इसिलए महिला कांग्रेस आज बुजुर्गों के बीच आकर सोनिया गांधी के लिए आशीर्वाद लेने आयी है। इस स्नेहिल संवाद कार्यक्रम के दौरान संयोगिता सिंह,डॉ कुमारी अनिता,प्रतिमा कुमारी ,मोनी पासवान,डॉ किरण शर्मा,संगीता कुमारी, तबस्सुम राणा,मीना देवी ,सुनैना सिंह,राजेश राठोर , अमित कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed