January 28, 2026

RCP सिंह को राजनैतिक पहचान देने वाले CM नीतीश, रंजीत झा ने कहा- 2010 के पहले कौन जानता था उनको

  • RCP सिंह पिछले कई वर्षों से BJP के लिए ही काम करते रहे, अब खुल कर हुए शामिल : रंजीत झा

पटना। जदयू से हाल ही में भाजपा में गये नेता RCP सिंह द्वारा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी को जदयू ने गंभीरता से लिया है। वही पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के RCP सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। झा ने कहा कि वर्ष 2010 के पहले कौन जानता था RCP सिंह जी को और क्या राजनैतिक पहचान थी। उनकी ये तो सभी जानते हैं। वही झा ने आगे कहा कि ये तो हमारे आदरणीय नेता नीतीश कुमार हैं जो अपने साथ काम करने वाले लोगों को भी आगे बढ़ाते हैं। आज सिंह इस लायक़ बने हैं कि माननीय नेता के विरुद्ध बयान देते नहीं थक रहे, इस लायक़ उनको राज्य सभा भेजकर माननीय नेता ने ही बनाया है और आज अपनी ओछी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण RCP सिंह अनर्गल प्रलाप करते जा रहे हैं। आगे झा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार वो दिल्ली से जब पटना पहुँचे तभी उनको समझ जाना चाहिए था कि उनकी वंहा क्या हस्ती है। झा ने यह भी कहा कि RCP सिंह ख़ुद को अपने क़द से कहीं ऊँचा देख रहे हैं, लेकिन ठीक इसके विपरीत उनके स्वागत में पटना हवाई अड्डे पर उनकी नयी पार्टी का बड़ा चेहरा तो छोड़ दीजिए, भाजपा का कोई भी नेता या कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उपस्थित नहीं हुआ। आगे झा ने कहा आज RCP सिंह जी जिस विकास पुरुष के अस्तित्व ख़त्म होने का प्रमाण पत्र बाँट रहे हैं, उनका ख़ुद का अस्तित्व ही उन्हीं के कारण बचा है। वही झा ने अंत में यह भी कहा कि जिन्होंने ने RCP सिंह को राजनैतिक पहचान दी जब ये उनके नहीं हुए तो भाजपा भी ये भ्रम ना पाले कि ये उनके होकर रहेंगे। झा ने साफ़ कहा कि अपने कृतित्व से RCP सिंह पिछले कई सालों से भाजपा के लिए ही काम करते रहे और अब खुल कर शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि उनके रहने या ना रहने से जदयू के सेहत पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। यहाँ लोग नीतीश कुमार के विकास को जानते हैं जिसके सामने RCP का कोई अस्तित्व नहीं है।

You may have missed