मुख्यमंत्री नीतीश की उल्टी गिनती शुरू, सुशील मोदी ने कहा- JDU का समाप्त होना तय

पटना। दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री का आज बिहार BJP में जोरदार स्वागत हुआ। वही इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU पर जोरदार हमला बोला। सुशील मोदी ने कहा कि धोखा देना नीतीश की फितरत है। जिन लोगों ने नीतीश को आज यहां तक पहुंचाया, उन लोगों को नीतीश कुमार ने धोखा देने का काम किया। वही आगे मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जिस दिन बीजेपी को धोखा देकर गठबंधन को तोड़ने का काम किया। उसी दिन से JDU के टूटने का सिलसिला शुरू हो गया था। JDU को अब भगवान भी नहीं बचा सकते हैं उसका समाप्त होना तय है। आगे उन्होंने कहा की RCP सिंह ने अपना खून पसीना बहाकर JDU को खड़ा करने का काम किया। नीतीश कुमार की सरकार ने अगर कोई अच्छा काम किया है तो उसका दो तिहाई श्रेय RCP सिंह को जाता है। उन्होंने कहा की RCP सिंह नहीं होते तो नीतीश की सरकार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती लेकिन नीतीश ने RCP सिंह को भी धोखा देने का काम किया। उन्होंने कहा की अपने सहयोगियों को धोखा देना नीतीश कुमार की फितरत है।

लालू प्रसाद, जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, दिग्विजय सिंह, शिवानंत तिवारी, ललन सिंह समेत कई लोगों को धोखा दिया। आज ललन सिंह आयं-टांय बोलते रहते हैं लेकिन यही ललन सिंह नीतीश कुमार को गाली देकर गए थे और गांधी मैदान में बड़ी रैली की थी। लेकिन, फिर से नीतीश के साथ आ गए। जिन लोगों की बदौलत आज नीतीश यहां तक पहुंचे हैं, कुर्सी पर बने रहने के लिए उन सभी लोगों को उन्होंने धोखा देने का काम किया है। कोई भी ऐसा नहीं है जिसे नीतीश कुमार ने नहीं ठगा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, वे लाख विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर लें लेकिन वे न तो 2024 में नरेंद्र मोदी को रोक पाएंगे और ना ही 2025 में BJP को बिहार में सरकार बनाने से ही रोक पाएंगे। नीतीश कुमार लव-कुश की बात करते हैं लेकिन BJP में आज लव भी बैठा है और कुश ही मौजूद है।

About Post Author

You may have missed