PATNA : पाटलिपुत्रा में चर्च रोड में अपार्टमेंट में शराब पार्टी कर रहे लोगों को पुलिस ने दबोचा, 10 लोग गिरफ्तार

पटना। पाटलिपुत्रा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक जगह पर जमा हुए थे और दिन में ही शराब पार्टी कर रहे थे। जैसे ही पुलिस को इनकी पार्टी के बारे में जानकारी हुई, टीम ने बगैर देरी के इनके ठिकाने पर छापेमारी की। फिर वहां मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले आई। इनकी पार्टी वाली जगह पर शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, उसमें सभी लोग बिजनेस करने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों में नेहरू नगर के पंकज कुमार, राजीव नगर के अभिषेक कुमार, बेगूसराय के मटिहानी के शुभम कुमार, पाटलिपुत्रा के रहने वाले विवेकानंद सिंह, पटना के पुनाइचक के प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले मधुरेंद्र कुमार, भागलपुर के अकबरपुर के रहने वाले मनोज कुमार और ओम प्रकाश सिंह, भागलपुर के नाथनगर के रहने वाले मुकेश कुमार, जहानाबाद के मखदुमपुर के रहने वाले पार्थ सारथी व सारण के एकमा के रहने वाले सुजीत कुमार शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला पाटलिपुत्रा में चर्च रोड इलाके का है। इस इलाके में अशोक विहार अपार्टमेंट है। ब्लॉक E के फ्लैट नंबर 101 में दोपहर से ही लोग जुटने लगे थे। पार्टी के लिए शराब की बोतले पहले से ही मंगा कर रखी गई थी। पार्टी करने की पूरी प्लानिंग पहले से सेट थी। दरअसल, पकड़े गए लोगों में कुछ लोग पटना से बाहर के रहने वाले हैं। होली में उन्हें अपने घर जाना था। इसलिए घर जाने से पहले शराब पार्टी प्लान किया। इसी प्लानिंग के तहत आज पार्टी चल रही थी। जब इसकी जानकारी पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस को हुई तो पुलिस ने फ्लैट में छापेमारी कर दी। पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस कार्रवाई की पुष्टि कर दी है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के अनुसार जब पुलिस टीम ने छापेमारी की तो सारे लोग नशे की हालत में थे। फ्लैट के अंदर से शराब की 7 खाली बोतल बरामद हुई है। अब FIR दर्ज किया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed