February 19, 2026

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर पटना में PM मोदी का पुतला दहन, बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

पटना। पुरे देश में महंगाई चरम पर है। बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्राहिमाम हो चुकी है। वही महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी भी पुरे देश की समस्या बन चूका हैं। वही आज इस क्रम में बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पटना के द्वारा देश में बढ़ती महंगाई और काफी संख्या में युवाओं के समक्ष बेरोजगारी समस्याओं को लेकर बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर राणा रणधीर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वही इस बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी किये।

You may have missed