नवादा में जमीनी विवाद ने ली वृद्ध व्यक्ति की जान, नवरात्रि के प्रथम दिन से था लापता, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

नवादा। बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोनावां से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान योगेंद्र चौधरी के रूप में की गयी है। बता दे की जमीनी विवाद में योगेंद्र चौधरी की हत्या की बात सामने आ रही है। वही बताया जा रहा है कि योगेंद्र चौधरी 26 सितंबर से लापता था। परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे। मृतक के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि रामनगर के गोपाल मिस्त्री से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों के बीच मुकदमा चल रहा था। वही उनके बेटे ने बताया की गोपाल मिस्त्री लगातार मेरे पिता को केस उठाने की धमकी दे रहा था। केस नहीं उठाने पर अंजाम बुरा होने की भी बात भी बोल रहा था। गोपाल मिस्त्री ने ही मेरे पिता की हत्या की है। वही उन्होंने बताया कि मेरे पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। नवरात्रि के प्रथम दिन से वे लापता थे। काफी खोजबीन कर रहे थे। वही बीते शुक्रवार की सुबह पता चला कि नगर थाना की पुलिस ने गोनावां से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिसके बाद अस्पताल आकर शव की पहचान अपने पिता के रूप में किया हूं। वही इस घटना मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed